कृष्णा अभिषेक और मुग्धा गोडसे ने अपनी कॉमेडी हिंदी फ़िल्म शर्माजी की लग गई का म्यूज़िक लांच हुआ

रॉक माउंटेन प्रोडक्शंस के नीलकंठ रेग्मी, वंशमणि शर्मा और ट्वीट एंटरटेनमेंट ने अपनी पहली फ़िल्म शर्माजी की लग गई का संगीत लांच अँधेरी के द व्यू सिनेमा में रखा। फ़िल्म के कलाकार कृष्णा अभिषेक, मुग्धा गोडसे ने इस फ़िल्म का म्यूज़िक रिलीज़ किया। मेहमान में सुनील पाल, नृत्य निर्देशक लॉलीपॉप, मिताली प्रधान, जितेन पुरोहित, गायक युवी, पिंकी और ब्राईट के योगेश लखानी भी आए। प्रवीण भारद्वाज ने फ़िल्म के सारे गीत लिखे हैं और संगीत भी दिया है। मनोज शर्मा इस फ़िल्म के लेखक-निर्देशक हैं। फ़िल्म १५ मार्च को रिलीज़ होगी, जिसका संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी के पास है। ए के अरोड़ा और वत्सल बक्सी सहयोगी निर्माता हैं और कमल किशोर मिश्रा सह निर्माता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma