दिव्या दत्ता बनी मां

दिव्या दत्ता बनी मां... यह खबर सौ प्रतिशत सच है और सच के सिवा कुछ भी नहीं है, क्योंकि फिल्मी दुनिया में सबकुछ संभव है और असंभव कुछ भी नहीं है। 

१ सिंतबर को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में निर्देशक अमजद खान की नई फिल्म गुल मकाई का पोस्टर लांच हो गया है और फिल्म में दिव्या दत्ता मां का किरदार निभाने जा रही है। इस पर दिव्या दत्ता ने कहा कि यह फिल्म मलाला यूसाफझाई के जीवन पर आधारीत और मैं इस फिल्म का एक हिस्सा हूं। 

यह मेरे लिए गर्व की बात है। सच्ची घटना पर आधारीत फिल्म में काम करने का मजा ही कुछ और होता है। फिल्म की कहानी पर निर्देशक अमजद खान ने काफी रिसर्च किया है और अब मुझे कुछ हटके और पावरफुल मां का किरदार निभाना है। यह रोल मेरे लिए चैलेंज है और मैंने इस चैलेंज को स्विकार किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma