मुश्किल में विवेक ओबेरॉय

फिल्म निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनी पहली फिल्म कुर्बान के प्रोमो को देखकर आपको बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय को मुश्किल से नजर आते हैं। ऐसा होने के पीछे एक कारण है। इसका खुलासा किया है खुद फिल्म के निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा ने। डिसिल्वा के मुताबिक ऐसा करना फिल्म की मजबूरी थी। क्योंकि विवेक का किरदार इस तरह का है कि उन्हें प्रोमो मे दिखाए जाने के बाद फिल्म का रहस्य ही समाप्त हो जाएगा। डिसिल्वा ने कहा कि विवेक फिल्म के मुख्य पात्रों में से एक हैं।

विवेक का किरदार फिल्म के रहस्य से जुड़ा हुआ है। यदि उन्हें ज्यादा दिखाया गया तो फिल्म की सारी कहानी पर से रिलीज होने के पहले ही पर्दा उठ जाएगा। उन्होंने अपनी यह दुविधा विवेक को बता दी थी। विवेक ने भी फिल्म की सफलता के लिए प्रोमो से गायब रहना मंजूर कर लिया। प्रोमो में कम दिखने के बाबत जब विवेक से पूछा गया तो विवेक ने कहा कि उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है। उनका कहना था कि फिल्म के रिलीज हो जाने के बाद दर्शकों के सामने मेरे किरदार का सच सामने आ जाएगा।

आतंकवाद पर आधारित इस फिल्म के लिए विवेक ओबरॉय ने काफी मेहनत की है। निर्देशक डिसिल्वा के अनुसार फिल्म के लिए विवेक ने काफी मेहनत की है और फिल्म में विवेक 75 प्रतिशत हिस्से में हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma