Happy Birthday of Raza Murad -- 23rd Nov.

आज बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद का जन्म दिन है
**23 नवम्बर***

आज बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद का जन्म दिन है अपने फिल्मी कॅरियर में रजा ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन की भूमिका में रहे। फिलवक्त रजा मुराद हिंदी के अलावा भोजपुरी और रिजनल सिनेमा में भी सक्रिय हैं।
सुपर स्टार राजेश खन्ना की फिल्म-'नमक हराम' रजा मुराद की यादगार फिल्मों में से एक है। रजा मुराद का जन्म 23 नवम्बर 1950 को उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ था। वे मशहूर फनकार, कलाकार स्व मुराद साहब के बेटे हैं। बचपन से फिल्मी दुनिया से जुड़े होने के कारण उन्होंने भी फिल्मों की तरफ रुख किया। रजा मुराद उसी एक्टिंग इंस्ट्यिूड में पढ़े हैं, जहाँ से शत्रुघ्न सिन्हा, जया भादुड़ी, असरानी और रेहाना सुल्तान जैसे कई दिग्गजकलाकार निकले हैं। रजा की पहली फिल्म 'एक नजर' थी। इस फिल्म् में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी थे। उनका आज 69 वां जन्मदिन है। वे संजय लीला की कई फिल्म पद्मावत, बाजीराव मस्तानी में भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।

Comments