अभिनेता पुनित इस्सर से बॉलीवुड़ मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बातचीत की

मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर द्वारा लिखित और निर्देशित प्ले 'महाभारत' का अब मुंबई से सटे ठाणे में जय हिन्द अभियान द्वारा 23 नवम्बर को मंचन किया जाएगा। इस सिलसिले में मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया और यहां पर अभिनेता पुनित इस्सर से बॉलीवुड़ मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बातचीत की। पेश है बातचीत के मुख्य अंश –

३१ साल बाद फिर से दुर्योधन का किरदार निभाने का अनुभव कैसा है ?
— बहुत ही बढ़िया है, क्योंकि इस प्ले को मैंने ही लिखा है और निर्देशित भी किया है। इतना ही नहीं तो मैंने इसमें दुर्योधन का किरदार निभाया है। ४ साल से मैंने इस प्ले के लिए मेहनत की है और अब पहली बार ठाणे में २३ नवम्बर को शाम ७ बजे डॉक्टर काशीनाथ घाणेकर नाट्य गृह हीरानंदानी मीडोज ठाणे वेस्ट में इसका शो होने जा रहा है।

प्ले 'महाभारत' की खासियत क्या है ?
— छल-बल और कपट का परिणाम है महाभारत। इस महाभारत को काव्यात्मक ढंग से लिखा है। इस नाटक के द्वारा दुर्योधन और कर्ण का पक्ष रखने की पूरी कोशिश की है। साथ ही अर्जुन, कृष्ण, पितामह भीष्म की गरीमा भी बरकरार रखी है। इस प्ले में करीबन २६ पात्र है और टेक्निकल टीम करीबन ३०-४० लोगों की है और एलईडी बैकडॉप भी है। महाभारत बोले तो भारतीय संस्कृती, सभ्यता की धरोधर है और महभारत से हमें सीख मिलती है कि हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

मामाश्री के साथ फिर से एक बार काम करने का अनुभव कैसा रहा ?
— बहुत ही बढ़िया रहा है। शकुनि का किरदार अदा करके गूफी पेंटल ने अपनी एक खास इमेज बनाई है और वह इस रोल के लिए एकदम फिट थे, इसलिए उनको इस प्ले में लिया है। उनके साथ काम करने का अनुभव उतना ही रोमांचक रहा है। मैं तो कई बार कहता हूं कि मामाश्री पो बारा...

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma