निर्देशक मनोज शर्मा की तीन कॉमेडी फिल्मों की लग गई लाटरी

निर्देशक मनोज शर्मा जिनकी हाल ही में कॉमेडी फ़िल्म शर्मा जी की लग गई, लाटरी आई थी वो आजकल बहुत खुश हैं, क्यूंकि उनकी एक नहीं बल्कि तीन कॉमेडी फिल्म शुरू हो गई है। उनकी मेहनत बहुत रंग लाई। ऐसा कभी कभी होता है की एक निर्देशक की एक साथ तीन फ़िल्म शुरू होती है एक ही निर्माता के साथ। मनोज शर्मा ने अपना करियर निर्देशक अनिल शर्मा के आठवे असिस्टेंट से शुरू किया। बाद में वो एडिटर बने, फिर वीनस रिकार्ड्स के लिए ७० से ज़्यादा म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट किए।

मनोज शर्मा ने बताया की मेरे निर्माता हैं कमल किशोर मिश्रा और मेरी फ़िल्म के नाम हैं खली बली, फ्लैट नंबर ४२० और भूतियापा। फ़िल्म का निर्माण वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस और प्राची मूवीज कर रही है।

सबसे पहले मेरी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म खली बली शुरू हुई है, जिसमें मधु वापसी कर रही हैं। उनके साथ रजनीश दुग्गल, कायनात अरोरा, विजय राज, राजपाल यादव, हेमंत पाण्डे, एकता जैन, यासमीन ख़ान, असरानी भी फ़िल्म में हैं। भूतियापा नवंबर में शुरू होगी, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, कृष्णा अभिषेक, सुगंधा मिश्रा और राजीव ठाकुर मुख्य भूमिका में होंगे। और तीसरी फ़िल्म उसके बाद शुरू होगी, जिसका नाम है फ्लैट नंबर ४२०। मनोज शर्मा कहते हैं की फ़िल्म कहानी से चलती है और मैं अच्छी कहानी के साथ फॅमिली के साथ देखनेवाली फ़िल्म बनाता हूँ।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma