देवेंद्र फडणवीस और अमिताभ बच्चन ने प्रवीन तलान की वार्षिक मुंबई पुलिस कैलेंडर को लांच किया

 इंडिया के जानेमाने फोटोग्राफर प्रवीन तलान ने मुंबई पुलिस का २०१९ का वार्षिक कैलेंडर शूट किया, जिसका अनावरण महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में किया। मुंबई पुलिस कैलेंडर के चौथे एडिशन में १६ अलग अलग पन्नों में पुलिस फ़ोर्स की अलग अलग फोटो का इस्तेमाल किया गया है। कैलेंडर में लालबाग चा राजा की विदाई, बांद्रा वर्ली सी लिंक पर पुलिस का क़ाफ़िला, अरेबियन सी में पुलिस बोट जो हमारी रक्षा करते हैं और ऐसे कई फोटो का इस्तेमाल किया गया है। प्रवीन तलान ने बताया की मुझे मुंबई पुलिस कैलेंडर को शूट करके बहुत अच्छा लगा और यह मेरी तरफ़ से ट्रिब्यूट है मुंबई पुलिस को जिसे विश्व में फाइनेस्ट पुलिस फ़ोर्स का दर्जा प्राप्त है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma