संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौरभ दफ्तरी द्वारा आयोजित रेहमतें ५ म्यूजिक कन्सर्ट

संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौरभ दफ्तरी द्वारा आयोजित रेहमतें ५ म्यूजिक कन्सर्ट सायन के षणमुखानंद हॉल में संपन्न हुआ।

मनपसंद गायक - शान, हरिहरन, अंकित तिवारी और अनुप जलोटा के साथ अनुभवी संगीतकार - चंद्रकांत निंबालकर, उषा रेगे, रागिनी जुहारी, विनोद भट्ट, रविंद्र रावल, मधु माधलकर, दीपक भोरापकर और अन्य लोगों ने मंच पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। षणमुखानंद हॉल में रेहमतें ५ म्यूजिक कन्सर्ट समारोह संपन्न हुआ।

संगीतम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौरभ दफ्तर द्वारा आयोजित, जो पिछले पांच सालों से संगीत बिरादरी से कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे है, इस कार्यक्रम में लोकप्रिय और प्रसिद्ध गायक हरिहरन, शान, अंकित तिवारी और अनुप जलोटा ने बेहतरीन परफॉर्मेंस किया। ऑडिटोरियम में लेस्ली लुईस, सलीम मर्चेंट, सुरेश वाडकर, अभिजीत भट्टाचार्य, अल्का याज्ञिक, जतिन ललित, मदन पाल, ब्राइट आउटडोअर के योगेश लखानी, महाराष्ट्र टुरिझम के प्रिन्सिपल सेक्रेटरी विजय कुमार गौतम सहित विशेष अतिथि भी शामिल थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस ने संगीतकारों के आवश्यकताओं के बारे में मुख्य बातें कही। जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया था उनके चेहरों पर मुस्कान देखने लायक थी। इस कार्यक्रम में मदन पाल लिखित एक पुस्तक भी रिलीज की गई। ई-बिज़ एंटरटेनमेंट इंडिया प्रा. लिमिटेड ने यह म्यूजिक कॉन्सर्ट होस्ट किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma