लालबाग के राजा के दरबार में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा



पावर लिफ्टिंग में विश्व चैंपियन गौरव शर्मा ने गणेश उत्सव के अवसर पर लालबाग के राजा के दरबार में जाकर पूजा अर्चना की। गौरव शर्मा इन दिनों मुम्बई प्रवास पर हैं। पिछले दिनों उन्होंने कई नामचीन हस्तियों से मुलाकात की थी, जिनमें अमिताभ बच्चन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि शामिल हैं। गौरव शर्मा ने अगले महीने अमेरिका के लास बेगास में होने जा रहे मिस्टर ओलंपिया में हिस्सा लेने जाने से पूर्व गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि गौरव शर्मा दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मंदिर के महंत भी हैं। 2016 में न्यूजीलैंड में हुए कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उन्होंने चार गोल्ड मैडल हासिल किया था, यही नही इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप में उन्होंने दो गोल्ड मैडल हासिल किया था ।



Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma