कबीर (अदनान खान) और मिराज (गौतम विज) ने जी टीवी की सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में बड़ी मारपीट की।



कबीर ने मिराज (गौतम विज) को शरिया बोर्ड में सदस्य बनने में कोई मदद नहीं की, तो मिराज ने चोट पहुंचाने वाले बहुत कठोर शब्दों का प्रयोग करके कबीर (अदनान खान) के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया। कबीर को पता चला कि मिराज वैसा नहीं है, जो वैसा होने का नाटक कर रहा है।

अगले दिन, कबीर ने देखा कि मिराज ने जारा (ईशा सिंह) को घेर लिया है और जिस पर वह विरोध कर रही थी, तब तुरंत कबीर मिराज पर दौड़ते हुए जाता है और जोर का पंच मारता है और उसे बालकनी से नीचे फेंक देता है। मिराज कार पर गिरता है और सिक्योरिटी गार्ड्स उसे रस्सी से ड्राइविंग सीट पर बांध देते है। कबीर कार में बैठता है और उसे ड्राइव करने के लिए कहता है।

वे दोनों अपनी प्रोजेक्ट साइट पर जाते हैं, जहां पर उन दोनों के बीच बहुत मारपीट होती है। दोनों बुरी तरह से घायल होते हैं और अंत में मिराज वहां से भागता है और कबीर जख्मी होकर घर लौटता है। जी टीवी पर सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ सोमवार से शुक्रवार रात १० बजे प्रसारीत हो रहा है। क्रिएटिव आई लिमिटेड द्वारा निर्मित इस सीरियल के निर्माता हैं धीरज कुमार, ज़ूबी कोचर और सुनील गुप्ता।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma