सचिन ने कहा मैं एक कलाकार हूं और हर तरह के रोल निभाता रहूंगा


के सी बोकाडिया और सुरेश गुंडेचा और निर्देशक गजेंद्र अहिरे ने मराठी फिल्म सोहळा के पोस्टर और ट्रेलर लांच के लिए फिल्म के कलाकार, क्रू और मेहमानों को जुहू स्थित सी प्रिंसेस होटल में आमंत्रित किया। इवेंट में सचिन  पिळगांवकर, विक्रम गोखले, शिल्पा तुलस्कर आए और जी ईटीसी बॉलीवुड बिजनेस के कोमल नाहटा के साथ पोस्टर और ट्रेलर लांच किया। इस इवेंट में सचिन  पिळगांवकर के साथ बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मैंने शिल्पा तुलस्कर के पति की भूमिका निभाई है और उनके साथ इतने सालों बाद काम करके बहुत ही अच्छा लगा।
अपने रोल के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सचिन ने कहा कि इस फिल्म में निभाया किरदार बहुत ही अलग किस्म का है और इसके पहले मैंने कभी भी निभाया नहीं था। मैं एक कलाकार हूं और हर तरह के रोल निभाता रहूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma