एक्ट्रेस निकिता रावल को हाल ही में दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाज़ा गया


बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री निकिता रावल ने कई हिंदी फिल्म जैसे मिस्टर हॉट मिस्टर कूल, द हीरो अभिमन्यु, अम्मा की बोली, रोटी कपड़ा और रोमांस, ब्लैक एंड वाइट, क्यूट कमीना में काम किया है, निकिता बहुत ही अच्छी नर्तकी है और अभी तक ५०० से अधिक शो किए है व २० म्यूजिक विडियो में काम किया है। हाल ही में निकिता ने तेलगु फिल्म में भी काम किया है। निकिता को फिल्म जगत में काम करने और अनाथ बच्चों की मदद करने के लिए दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड से नवाज़ा गया। निकिता रावल ने अपना एनजीओ आस्था फाउंडेशन भी खोल रखा है, जिसके तहत वो ग़रीब बच्चों का ख्याल रखती है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma