अभिनेत्री निकिता रावल ने अपना जन्मदिन प्रयास फाउंडेशन के स्ट्रीट बच्चों के साथ मनाया


बॉलीवुड की मॉडल और अभिनेत्री निकिता रावल ने गोरेगांव पश्चिम स्थित प्रयास फाउंडेशन के स्ट्रीट बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों को नोटबुक वितरित किए। वह आस्था फाउंडेशन भी चलाती है, जो गरीब बच्चों के भोजन और शिक्षा की देखभाल करता है। उन्हें सामाजिक काम में उनकी मां सोनाली, बहन आस्था, आरती और प्रिया मदद करती है। निकिता एक महान नर्तकी है और ५०० से अधिक शो और बीस संगीत वीडियो किए हैं और दस से अधिक हिंदी फिल्मों और एक तेलुगू फिल्म में भी काम किया है। प्रयास फाउंडेशन के स्ट्रीट स्कूल में ४५० छात्र हैं। यह सभी बच्चे मालाड, गोरेगांव और जोगेश्वरी के विभिन्न झोपड़पट्टी इलाके से आते हैं। यह स्कूल स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma