के सी बोकाडिया हर साल एक मराठी फिल्म बनाएंगे


के सी बोकाडिया और सुरेश गुंडेचा और निर्देशक गजेंद्र अहिरे ने पिछले दिनों मराठी फिल्म सोहळा के पोस्टर और ट्रेलर लांच किया। इवेंट में सचिन  पिळगांवकर, विक्रम गोखले, शिल्पा तुलस्कर आए और जी ईटीसी बॉलीवुड बिजनेस के कोमल नाहटा के साथ पोस्टर और ट्रेलर लांच किया। इस फ़िल्म का निर्माण अरिहंत फ़िल्म प्रोडक्शंस बैनर कर रही है, जिसके निर्माता हैं सुरेश गुण्डेचा और सोहन बोकाडिया। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं गजेंद्र अहिरे, संगीतकार हैं नरेंद्र भिड़े और कोरियोग्राफर हैं फुलवा खामकर। के सी बोकाडिया पहली बार मराठी फ़िल्म बना रहे हैं। 
इस अवसर पर के सी बोकाडिया ने कहा कि सोहळा यह मेरी मराठी भाषा में बनी पहली फिल्म है और यह फिल्म बनाकर मैं बहुत ही प्रभावित हुआ हुं और इसके बाद मैं हर साल एक मराठी फिल्म जरुर बनाऊंगा। यह फिल्म कंटेन्टवाइज बहुत ही अच्छी है और दर्शकों को जरुर पसंद आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma