रहमान खान का लव, सेक्स और पॉलिटीक्स कॉमेडी शो १२ दिसंबर को शाम ६ बजे पैले़डियम मॉल के कैनवास लाफ क्लब में होगा



अभिनेता, लेखक, रंगमंच के उत्साही कलाकार और स्टैंड-अप कॉमेडियन के रुप में रहमान खान का एक जाना पहचाना नाम है। टेलीविजन पर २० शोज और भारत देश के साथ विदेशों में अब तक ५०० से अधिक शोज कर चूके है और भारत देश में सबसे व्यस्त हास्य कलाकारों में एक है। सोनी पर कॉमेडी सर्कस, स्टार प्लस पर ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज और कॉमेडी का महा मुकाबला, कलर पर लौंटकी – द कॉमेडी थिएटर। हास्य के निराले और अनोखे अंदाज से उन्होंने अब तक लाखों दिलों को जीत लिया है।
उनका नया शो लव, सेक्स एन पॉलिटिक्स बोले तो चटपटा, मसालेदार, शरारती और बहुत ही हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी का महा मुकाबला के सभी कॉमेडी पंच का महा संगम इस भव्य शो में देखने को मिलेगा।
यह शो कॉमेडी, हास्यास्पद और पागलपन का अनोखा मिश्रण है। शो देखने से आपका जीवन बदल जाएगा। प्यार क्या है ? लव सेक्स या सेक्स लव क्या है? और क्या पॉलिटिक्स कोकीन की तरह खतरनाक है ? – इन सभी सवालों के जवाब इस शो में जरुर मिल जाएंगे।
यह पहला और आखिरी शो नहीं है कि जो लज्जाजनक सेलिब्रिटी की बातें बता रहा है – जिनका एमएमएस तो सभी ने देखा ही होगा।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma