रणवीर शोरे, परीक्षित साहनी, मोंटी शर्मा, यथार्थ रतनम, सिमरन शर्मा, निर्माता राजेश जैन और निर्देशक सुमन गांगुली हिंदी फिल्म ‘ब्लू माउंटेन्स’ के प्रेस मीट पर फनरिपब्लिक सिनेमा आए

निर्माता राजेश जैन और सरजू कुमार आचार्य ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ब्लू माउंटेन्स का प्रेस मीट अंधेरी के फनरिपब्लिक सिनेमा में रखा, जहाँ मीडिया को फिल्म के बारे में बताया गया। फिल्म का निर्माण कृष मूवीज और जीवनधारा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में रणवीर शोरे, ग्रेसी सिंह, राजपाल यादव, सारेगामा लिटल चैंपियन रनर अप यथार्थ रत्नम, सिमरन शर्मा, महेश ठाकुर और ऋषभ शर्मा काम कर रहे हैं। इस फिल्म को हाल ही में हुए १९वे चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन एलीफैंट अवार्ड मिला है।
इस इवेंट में परीक्षित साहनी भी आए और इन्होने फिल्म के सभी कलाकारों और निर्माता - निर्देशक को ढेर सारी बधाई दी। मोंटी शर्मा ने संगीत के बारे में मीडिया को बताया। फिल्म के निर्देशक सुमन गांगुली ने आए सभी मेहमानो, मीडिया और निर्माता क शुक्रियादा किया। फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma