धर्मेंद्र अलग जोनर की हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं

लेखक और डायरेक्टर मनोज शर्मा इन दिनों सातवे आसमान पर है। उन्होंने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'खली बली' में एक्टर धर्मेंद्र को कास्ट कर लिया है। यह धर्मेंद्र की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण कर रहे हैं वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शंस के कमल किशोर मिश्रा और प्राची मूवीज ।
सूत्रों ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और धरमजी फिल्म की शूटिंग को काफी एन्जॉय भी कर रहे हैं। खली बली फिल्म में वह मनोचिकित्षक का किरदार निभा रहे हैं। यह पहली बार है कि धर्मेंद्र अलग जोनर की हॉरर कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा रोजा एक्ट्रेस मधू, कायनात अरोड़ा, रनजीश दुग्गल, राजपाल यादव, विजय राज, एकता जैन, यासमीन खान, ब्रिजेंद्र काला, योगेश लखानी और असरानी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma