लोगों को करोड़पति बनाने वाला स्वप्निल जोशी खुद बना भिकारी

यह खबर सौ प्रतिशत सच है और सच के सिवा कुछ भी नहीं हैं, क्योंकि डांस मास्टर गणेश आचार्य की नई मराठी सिनेमा भिकारी में मुख्य किरदार अभिनेता स्वप्निल जोशी निभा रहे हैं। ७ दिसंबर, २०१६ को मुंबई के जुहू स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटेल में इस फिल्म का मुहूरत बॉलीवुड़ के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के हाथों संपन्न हुआ और इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने फिल्म की पूरी स्टार को आर्शीवाद दिया।

वैसे भी कलर मराठी टीवी चैनल पर अभिनेता स्वप्निल जोशी का लोगों को करोडपति बनाने का शो चल रहा है और ऐसे में अगर स्वप्निल जोशी मराठी फिल्म भिकारी में भिकारी का किरदार निभाएंगे तो अब लोग भी कहेंगे कि लोगों को करोड़पति बनाने वाला स्वप्निल जोशी खुद बना भिकारी।

लोगों को क्या कहना, क्योंकि उनका काम ही कहना.... मगर इस फिल्म के बारें में डांस मास्टर गणेश आचार्य से बातचीत की तो उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हां, यह बात सौ प्रतिशत सच है कि फिल्म भिकारी में मुख्य भूमिका स्वप्निल जोशी कर रहा है और अन्य कलाकारों में रुचा इनामदार, सयाजी शिंदे व मनोज जोशी है। इतना ही नहीं तो और भी कई कलाकार इस फिल्म में जुड़ने वाले है। अभी तो फिल्म का मुहूरत हुआ है और फिल्म बनना बाकी है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म है और यह फिल्म तमिल की सुपरहिट फिल्म पिछाईकरण का रीमेक है। इस फिल्म के लिए लिबास स्टोर के रियाज़ रेशमा गांगजी कपडे बनाने वाले हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma