फिल्मों के प्रति अब भारतीय दर्शक जागृत हो गया

 

Shankar Marathe, Mumbai - 17 August 2022 - फिल्मी जानकारो के मुताबिक 12 करोड़ की लागत से बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स पहले दिन अपने बजट की करीब एक चौथाई कलेक्शन कर चुकी थी। जबकि लाल सिंह चड्ढा 180 करोड़ बजट की फिल्म और पहले दिन कलेक्शन 10 करोड़ के पार जाकर दम तोड़ रही है। मतलब कि बजट का 18वां हिस्सा।

जबकि स्क्रीन काउंट द कश्मीर फाइल को केवल 600 मिले। लाल सिंह चड्ढा पूरे साढ़े 3 हजार स्क्रीन काउंट प्राप्त किए हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार स्टारडम को उसकी असली औकात पता चली है।

खबर है कि विदेशों में फिल्म की स्थिति यहाँ से भी खराब है। भारत में तो रिव्यू खरीद लिए जाते हैं, 4-5 स्टार तो सुविधा से मिल जाते हैं। लेकिन विदेशों में लाल सिंह चड्ढा को 1.5 स्टार मिले हैं। दूसरी बात कि आईएमडीबी रेटिंग में द कश्मीर फाइल्स स्केल क्रैक कर दिया था। मतलब 10 में 10। स्केलिंग एजेंसी इतनी घबरा गई कि मजबूरन स्केल की कसौटी को और टफ कर दिया गया।

अब लाल सिंह चड्ढा की बारी थी। आईएमडीबी रेटिंग पर लाल सिंह चड्ढा को 4.2 स्टार मिले हैं। मतलब साफ है कि लोग अब कुछ भी देख लेने को तैयार नहीं हैं। लोग जानते थे सिनेमा समाज का आईना होता है, पर अब वे व्यवहार में भी ऐसा खोजते हैं। भारत चाहता है कि फिल्म अब भारतीय समाज का दर्पण बने।

बेप्रयास प्रमाणित होता है कि सारा इकोसिस्टम, सारा नेक्सस बड़ी तेजी से ध्वस्त होता है, जब असल में जन जागरण होता है। भारतीय समाज अब जागृत रहा है।
फिल्मों के प्रति अब भारतीय दर्शक जागृत हो गया है

Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

LESBIAN SHOOT, A CONCEPT BY SHAAN PHOTOGRAPHY WITH MODEL/ACTRESS YASMEEN KHAN AND NATHASSHA SIKKA