सावन की पहली सोमवारी पर खेसारीलाल यादव ने गाया - खेलिहे बाबा PUBG, गाना हुआ वायरल


यूं तो भारत सरकार ने चाइनीज एपPUBG को बैन कर दिया हैलेकिन इस सावन सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव नेPUBG को लेकर एक गाना खेलिहे बाबाPUBG रिलीज किया है। यह गाना उन्‍होंने अपने यूट्यूब चैनल खेसारीलाल म्‍यूजिक वर्ल्‍ड पर रिलीज किया हैजो अब खूब वायरल हो रहा है। खेसारीलाल ने अपना यह गाना सावन की पहली सोमवारी शुरू होने से कुछ घंटे पहले रिलीज‍ किया है। गाने को अबतक 24 घंटे से भी कम समय में 332400 व्‍यूज मिल चुके हैं।
लिंक :https://youtu.be/78ivzcWmCg4
गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि बाबा भोलेनाथ में हमारी अटूट श्रद्धा है। यही वजह है कि हर साल सावन में हम बाबा के श्रीचरणों में मां सरस्‍वती की कृपा से कुछ गीत – संगीत अर्पित करते हैं। कोरोना काल में यह मेरा पहला गाना है। लोगों को यह खूब पसंद आये। आगे भी हम बाबा को लेकर गाना गाते रहेंगे। साथ ही बाबा भोलेनाथ से कामना करते हैं किे वे जल्‍द से जल्‍द मानव जाति का कल्‍याण करे और कोरोना वायरस को जड़ से समाप्‍त करे। 
आपको बता दें कि खेसारीलाल यादवPUBG को लेकर पहले भी गाना गा चुके हैंजिसका डंका भोजपुरी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड में खूब देखने को मिला था। अब वे बाबा भोलेनाथ को अपने गाने में PUBGखिलवा रहे हैं। इस गाने को खेसारीलाल ने अपनी खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड कराया है। खेलिहे बाबा PUBG’ का लिरिक्‍स रूपेश दुबे का है और म्‍यूजिक शंकर सिंह का है। परिकल्‍पना सोनू पांडेय का है। मार्स इंटरटेमेंट ने इसे मैनेज किया है। इस सावन में खेसारीलाल यादव का यह पहला बाबा गीत हैजिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma