महार योद्धा बनेंगे अर्जुन रामपाल

अभिनेता अर्जुन रामपाल एक बार फिर से योद्धा का किरदार करने जा रहे हैं। पीरियड ड्रामा फिल्म द बैटल ऑफ़ भीमा कोरेगाव के निर्माता अर्जुन रामपाल ही है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल एक महार योद्धा की भूमिका अदा करेंगे। फिल्म में अर्जुन की भूमिका को समझने के लिए बता दें कि भीमा कोरेगांव युद्ध १ जनवरी १८१८ को ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा पेशवा के बीच कोरेगाव भीमा पर कब्ज़े के लिए लड़ा गया था। इस युद्ध में अंग्रेजी सेना की महार रेजिमेंट ने ब्राह्मण पेशवा शासकों की सेना को हरा दिया था। इसके बाद, मराठा क्षेत्र में अंग्रेज़ों का शासन स्थापित हो गया था। दलित जाति के महार इसे ब्राह्मणों पर विजय के रूप में मानते हैं। इस लिहाज़ से यह फिल्म विवादित हो सकती है। क्योंकि, इस युद्ध ने, भारतीयों पर अंग्रेजी शासन की  श्रेष्ठता स्थापित की थी, न कि दलितों की ब्राह्मणों पर श्रेष्ठता ! इस फिल्म को दलित श्रेष्ठता की आड़ मे गुलामी का जश्न माना जा सकता है ।

Comments

अब तक दलित को कभी स्वत्रंता संग्राम के हिस्सा माना नहीं गया उनके योगदान को कभी सरहा नहीं गया लक्ष्मीबाई को लोग मानते हैं पर झलकारी बाई को सम्मान नहीं मिला ऐसे कई है उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला है ऐ एक सराहनीय कदम है

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma