" जल बचाओ " मुहिम से जसविंदर गार्डनर ने किया जन-जागरण शुरू 



















प्रख्यात मॉडल व अभिनेत्री जसविंदर गार्डनर ' मिसेज़ इंडिया यूनिवर्स क्वारन्टीन क्वीन -2020 ' टाइटल जीतने के तुरंत बाद पानी बचाओ अभियान द्वारा जन-जागरण के प्रयासों में जुट गईं हैं. जल होगा तब सुनहरा कल होगा, अपनी इसी सोच को लोगों के जेहन में उतारने के लिए उन्होंने एक मुहिम सी छेड़ दी है. उन्होंने पानी बचाने पर आधारित अपने चार वीडियो नागरिकों तक पहुंचाकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है कि पानी बचाने में कोताही बरतने पर कुदरत की इस सौगात से भविष्य में लोग वंचित और अभिशप्त से हो जाएंगे. पानी बचाने का प्रयास लोगों ने अभी से शुरू नहीं कर दिया तो पृथ्वी पर से पीने योग्य जल विलुप्त हो जाएगा और चारों ओर त्राहिमाम मच सकता है. तब इस पीढ़ी के साथ-साथ अगली पीढ़ी को भी इसका विकट दौर देखना व झेलना पड़ सकता है.

जन-जागरण के लिए इन्होंने बनाई  चार वीडियो बनाई है जिसमें पानी बचाने के आसान तरीकों पर विस्तृत जानकारी व टिप्स देते हुए इस अभिनेत्री ने लोगों से आह्वान किया है कि जल बचाओ अभियान से वे तुरंत जुड़ें ताकि भविष्य में पृथ्वी पर पेयजल समाप्त होने का संकट टल सके. कोरोना संकट के इस दौर में बार-बार हाथ धोना आवश्यक है, ऐसे में भी कैसे जल बचाया जा सकता है इसकी भी जानकारी जसविंदर गार्डनर ने अपने वीडियो में विस्तार से दी है. साथ ही पेयजल जो किसी कारण पीने योग्य नहीं रह जाता उसको पौधों में डालने या घर की सफाई में उसका कैसे उपयोग किया जा सकता है इसकी टिप्स यकीनन लोगों का न सिर्फ ध्यान आकर्षित करेगी बल्कि उन्हें जल बचानेवाला योद्धा बनने की भी प्रेरणा देगी.

अत्यंत खूबसूरत व मल्टी टैलेंटेड इस विख्यात अभिनेत्री का नाम टेलीविजन व फ़िल्म के दर्शकों के लिए नया नहीं है. वे सैमसंग के टी वी कमर्शियल, बी बी सी के कमर्शियल, जेम्स, हॉर्लिक्स , सनफिस्ट व नेस्ले जैसे बड़े ब्रांडों की प्रमुख मॉडल रही हैं. इसके अलावा वे यू टीवी की चिल्लर पार्टी , चितकबरी , यूटीवी की थैंक यू , टी सीरीज़ की रेडी,  रावड़ी राठौड एवं शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों में शानदार व यादगार अभिनय भी कर चुकी हैं.

उन्होंने कई टी वी सीरियल्स जैसे स्टार प्लस पर की प्रख्यात सीरियल ये जादू है जिन्न का ( जिसमें जसविंदर गार्डनर ने तबिज़ी का लोकप्रिय केरेक्टर प्ले किया है ),  कलर्स पर प्रक्षेपित लव-कुश ( कौशल्या के रोल में) ,  ख्वाहिश , कसम से , ओए इट्स फ्राइडे, विक्की की टैक्सी, रिश्ता डॉट कॉम,  जिंदगी कहे स्माइल प्लीज , जाने क्या बात हुई औऱ देखा एक ख्वाब में भी अभिनय किया है. उनकी आनेवाली वेब सीरीज़ ' छत्रसाल ' है. जिसमें वे नन्हें छत्रसाल की माता का किरदार निभा रही हैं.

अब देखना ये है कि इस बॉलीवुड सेलिब्रिटी का भगीरथ प्रयास कितना सार्थक होगा.

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma