हिंदी फ़िल्म ‘लाइफ में टाइम नहीं है’ का ट्रेलर लांच


कृष्णा अभिषेक, शक्ति कपूर, अनूप जलोटा, हेमंत पांडे हिंदी फ़िल्म लाइफ में टाइम नहीं है के ट्रेलर लांच पे आए।

कृष्णा अभिषेक, शक्ति कपूर, गोविन्द नामदेव, अंजन श्रीवास्तव, गोपी भल्ला और हेमंत पाण्डे ख़ास गोरेगाँव के आइनॉक्स सिनेमा आए, जहाँ उनकी कॉमेडी हिंदी फ़िल्म लाइफ में टाइम नहीं है का ट्रेलर लांच किया गया। विधायक असलम शेख, सुनील पाल, ब्राईट आउटडोर के योगेश लखानी, पदमश्री अनूप जलोटा और कई मेहमान ने इस इवेंट में शिरकत की। इस फ़िल्म में एक नहीं बल्कि पांच निर्माता हैं - मनीष रांदेर, श्यामसुन्दर मालानी, राजेश रांदेर,विष्णु सारदा और संजय गर्ग। फ़िल्म का निर्माण पूजा मूवीज और फन के बैनर तले हुआ है। मनोज शर्मा इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक हैं। सनी अगरवाल ने प्रोजेक्ट डिज़ाइन किया है वहीँ प्रवीण भारद्वाज ने फ़िल्म का संगीत दिया है। इस फ़िल्म में ढेर सारे कलाकार हैं - कृष्णा अभिषेक, युविका चौधरी, रजनीश दुग्गल, शक्ति कपूर, राजपाल यादव, हेमंत पांडे, अंजन श्रीवास्तव, गोविन्द नामदेव, टीकू तलसानिया, हिमानी शिवपुरी,गोपी भल्ला और कई कलाकार। यह फ़िल्म पुरे भारत में १८ अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma