दर्शन जरीवाला, सुशांत सिंह, सोनिया शाह, जिमित त्रिवेदी और मेहमान गुजराती फ़िल्म चील झड़प के ट्रेलर लांच पे आये
निर्माता राजू रायसिंघानी और निर्देशक धर्मेश मेहता ने अपनी गुजराती फिल्म चील झड़प के कलाकार और मेहमान को अँधेरी के रहेजा क्लासिक क्लब में ट्रेलर लांच के लिए आमंत्रित किया। मीडिया और मेहमान को ट्रेलर और गीत दिखाया गया जो सभी ने पसंद किया। फ़िल्म के मुख्या कलाकार दर्शन जरीवाला, सुशांत सिंह, सोनिया शाह, जिमित त्रिवेदी हैं जो ख़ास इस इवेंट के लिए आये। आये मेहमान में थे चिता याजनेश शेट्टी, सुनील पाल, अरुण बक्शी और उर्वशी सोलंकी। ये फ़िल्म जानेमाने नाटक पे बनाया गया है। सुशांत सिंह पहली बार गुजराती फ़िल्म में काम करेंगे वहीँ उषा उत्थुप पहली बार गुजराती भाषा में गीत जाएंगी। फ़िल्म की कहानी लिखी है विहंग मेहता ने और संगीत दिया है पियूष कनोजिया ने। इस फ़िल्म का निर्माण किया है जी.टी.पी.एल और विज़न मूवी मेकर्स ने। ये कॉमेडी, सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है जो ६ सितम्बर को रिलीज़ होगी।

Comments