फ़िल्म माहि और सीज़र का पोस्टर लांच


विक्रम संधू और प्रब सिमरन संधू ने दो फ़िल्म माहि और सीज़र का पोस्टर लांच किया हितेन तेजवानी और विवान भतेना के साथ। 


दिव्या फ़िल्म्स क्रिएटिव्स की प्रब सिमरन संधू और निर्देशक विक्रम संधू ने मेहमान और मीडिया को अपने दो फ़िल्म माहि और सीज़र के पोस्टर लांच के लिए जुहू के जे डब्लू मैरिएट में आमंत्रित किया। 

विक्रम संधू ने बताया की माहि एक रोमांटिक फ़िल्म है और सीज़र एक हॉरर फ़िल्म है। 

इस इवेंट में पंजाबी एक्टर गगन संधू, हितेन तेजवानी, विवान भतेना, नासिर ख़ान, अनस ख़ान ख़ास आये। हंगरी के कांसुलर जनरल और डिप्टी हेड ऑफ़ मिशन कौंसल इस इवेंट के मुख्य अतिथि थे। 

विक्रम संधू और प्रब सिमरन संधू ने मीडिया को बताया की दोनों फ़िल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू होगी। इस फ़िल्म की शूटिंग हंगरी और इंडिया में होगी। कास्ट और क्रू के बारे में बहुत जल्द बताया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma