मोहम्मद वकील ने अपना नया गाना वजूद मुंबई में रिलीज़ किया


हिन्दुस्तान के जानेमाने सूफी और ग़ज़ल गायक मोहम्मद वकील अपनी नई सिंगल वजूद लेकर आए हैं, जिसे ज़ी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है। मोहम्मद वकील जयपुर घराने से हैं और संगीत उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला है। मोहम्मद वकील कई साल पहले सारेगामा जीत चुके हैं। वजूद गीत को शकील हाश्मी ने लिखा है और इसका संगीत दिया है उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन ने। मोहम्मद वकील ने इस गीत में जान भर दी है क्यूंकि आजकल के संगीत में सिर्फ शोर सुनाई देता है। इस वीडियो में एक बाप और बेटे के रिश्ते को दिखाया गया है कि किस कठिनाइयों से एक बाप अपने बेटे को पालता है और बड़ा होकर वो उनको वृद्ध आश्रम छोड़ आता है। अकबर ख़ान ने इस वीडियो का निर्देशन किया है। हम मोहम्मद वकील को इस बढ़िया गीत और इमोशनल वीडियो के लिए बधाई देते हैं। वीडियो देखने के लिए -

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma