निर्देशक विक्रम संधू से बॉलीवुड़ मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बातचीत की।

डायरेक्टर विक्रम संधू ने मुंबई के गोरेगांव स्थित फ्यूचर स्टूडियो में अपनी दो फिल्में ‘माही’ और ‘सीज़र’ का शानदार मुहूर्त किया। फिल्म ‘माही’ के एक रोमांटिक सीन की शूटिंग करके इस मूवी की शूटिंग शुरू की। इस अवसर पर निर्देशक विक्रम संधू से बॉलीवुड़ मार्केट के संपादक शंकर मराठे ने बातचीत की।

विक्रम संधू ने बताया कि माही जहां एक रोमांटिक फ़िल्म है, वहीं सीज़र एक हॉरर फ़िल्म है। विक्रम संधू और प्रब सिमरन संधू ने मीडिया को बताया कि दोनों फिल्मों की शूटिंग हंगरी और इंडिया में होगी। फिल्म माही के एक रोमांटिक सीन की शूटिंग से इस मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म माही में कॉमेडियन अली असगर मामा के दिलचस्प रोल में होंगे। काफी समय बाद अली असगर इस मूवी के जरिए बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक कर रहे हैं।

निर्देशक विक्रम संधू ने बताया कि जैसा कि फिल्म के टाइटल से एहसास हो रहा है माही एक रोमांटिक मूवी होगी। माही में पंजाबी सिंगर अल्फ़ाज़, पारस बब्बर, पंजाबी स्टार हॉबी धालीवाल और अली असगर दिखेंगे।
सीजर एक हॉरर जौनर का सिनेमा होगा। फिल्म सीजर में मशहूर टीवी एक्टर हितेन तेजवानी भी एक महत्वपूर्ण रोल में होंगे। वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि वह इस फिल्म से अपने कमफर्ट ज़ोन से बाहर निकल रहे हैं। यहां मीडिया से बात करते हुए हितेन तेजवानी ने कहा कि यह तीन दोस्तों की कहानी है, जो हॉरर जौनर के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म सीजर में हितेन तेजवानी, अनस खान, फरहान खान नजर आयेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma