‘माझ्या बायकोचा प्रियकर’ का पहला गीत रिलीज


राजकला मूवीज एंड बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित मराठी फिल्म माझ्या बायकोचा प्रियकर का २०१८ का पहला गीत तू हात नको लाऊ मुंबई में बहुत ही धमाके के साथ रिलीज किया गया है, जो स्वाती शर्मा व नकाश अजीज ने गाया है और म्यूजिक राजु सरदार ने बनाया है। हालही में जी म्यूजिक ने यह गीत रिलीज किया है, जिसे बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह गीत डान्सर मीरा जोशी व मराठी इंडस्ट्री का सुपरस्टार प्रियदर्शन जाधव पर फिल्माया गया है। फिल्म के निर्माता दिपक रुईया, प्रदिप के शर्मा, राजेंद्र गोयंका, अनिता शर्मा, धवल जयंतीलाल गाडा व अक्षय जयंतीलाल गाडा है। साथ ही सह-निर्माता रेश्मा कडाकिया, कौशल कांतिलाल गाडा, निरज गाडा है। स्टोरी व डायरेक्शन – राजीव एस रुईया का है। यह फिल्म २३ नवंबर, २०१८ को सभी जगह रिलीज होने वाली है। प्रस्तुतकर्ता व ड्रिस्टीब्यूटर पेन इंडिया लिमिटेड है। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रियदर्शन जाधव, अनिकेत विश्वासराव, भाग्यश्री मोटे, अंशुमन विचारे, भारत गणेशपुरे, प्रिया गमरे, पदम सिंह, सुरेश पिल्लाई, अनुपमा ताकमोघे, स्वाती पानसरे व अन्य है।  

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma