आने वाली फिल्म बवाल करे छेदिया

श्रीसाई सिने विजन प्रा लि द्वारा प्रस्तुत एवं पीटर परेरा व पूर्वा प्रोडक्शन कंबाईन के संयुक्त बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म बवाल करे छेदिया एक्शन ड्रामा से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म है। फिल्म के निर्माता पीटर परेरा, स्नेहा, सूर्यकांत और सुमीत वर्मा है तथा पटकथा लेखक एव निर्देशक है विजय के सोलंकी। फिल्म के संवाद और गीत अरविंद तिवारी के है तथा संगीत निर्देशक हैं निर्मल बी. पवार।
बवाल करे छेदिया में छेदी गांव का एक मात्र धोबी है जिसे सभी प्यार करते हैं। गांव में ठाकुर देव सिंह का सामंती राज कायम है। वह गांववालों का शोषण अपने तरीके से करता है। गरीबों को लाचार बनाकर उन्हें कर्ज देना और फिर अपने जाल में फांस लेना ठाकुर देव सिंह का धंधा है. गांव में एक नौटकी आती है। नौंटकी में आई एक नृत्यांगना बिजुरिया के साथ हंसी-हंसी में ही छेदी ठाकुर साहब के अप-कर्मों का भंडाफोड कर देता है। बस हो जाता है बवाल। पूरे गांव में मानो आ जाता है भूचाल। छेदी का अंजाम क्या होता है, यह तो हम नहीं बताएंगे। पर इतना बता दें, ठाकुर की छोटी बहन उसकी दीवानी हो जाती है और दे देती है दिल। हां, ये भी बता दें ये छेदी है बाली, जो पूरी फिल्म में बवाल करते-करवाते है। ठाकुर है संजय पांडेय और दो रुपसी है स्वीटी छाबडा तथा आरती पूरी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma