अभिनेता बना राजनेता - आदेश बांदेकर

होम मिनिस्टर, एका पेक्षा एक और हफ्ता बंद जैसे सुपरहिट शो के लिए एंकरिंग का जलवा दिखाने के बाद अभिनेता आदेश बांदेकर तो अब राजनीति की मैदान में चुनाव लड़ने के लिए खड़े हो गए हैं।
आदेश बांदेकर यह पहला स्टार नहीं है जो अभिनय की दुनिया में अभिनयरुपी जलवा दिखाने के बाद राजनीति में कूद गया गया है, बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने भी राजनीति का मजा चख लिया है। स्व. पंतप्रधान राजीव गांधी की मित्रता की खातिर समझे या कांग्रेस पार्टी की खातिर अमिताभ बच्चन ने एक बार जरुर राजनीति में कदम रखा था, लेकिन उन्हें राजनीति हजम नहीं हुई और वे अभिनय की दुनिया में वापस लौट आए।
अमिताभ बच्चन के अलावा कई स्टार राजनीति में कूद गए थे। कई अब तक टिके हुए है तो कई अभिनय की दुनिया में लौटकर आए है।
वैसे देखा जाए तो कई सालों तक मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय की दुनिया में कठिन परिश्रम करने के बाद अभिनेता आदेश बांदेकर की किस्मत होम मिनिस्टर के जरिए चमक उठी थी। पूरे महाराष्ट्र में आदेश बांदेकर को पहचाना गया। उसके बाद लक्स प्रस्तुत सचिन पिलगांवकर का शो एका पेक्षा एक में अपनी सुपरहिट एंकरिंग का जलवा दिखाकर आदेश बांदेकर युवा पिढी के साथ नाचने भी लगा था। साथ ही अब तो जी मराठी पर हफ्ता बंद शो के जरिए भी वाह-वाह बटोरी थी।
अभिनय की दुनिया में अपना एंकरिंग का जलवा दिखाने के बाद अभिनेता आदेश बांदेकर अब शिवसेना पार्टी की टिकीट पर मुंबई के माहिम इलाके से चुनाव लड़ने के लिए खड़े हो गए हैं। इन दिनों आदेश बांदेकर शिवसेना का भगवा चोला पहनकर जनता के सामने वोट मांग रहे हैं।
शो एका पेक्षा एक में आदेश बांदेकर का सुपरहिट डायलॉग था - कोन जाणार, कोन राहणार, यह तो सभी को भलीभांति याद है।
अब तो वोटररूपी जनता ही आदेश बांदेकर का फैसला करने के लिए तैयार है और जनता कहेंगी - कोन जाणार, कोन राहणार

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma