मनोज तिवारी बने सुरसंग्राम के जज

भोजपुरी ह्रदय सम्राट मनोज तिवारी अब चर्चित रियलटी शो सुरसंग्राम में जज के रुप में नजर आएंगे। जी हां, जो मनोज तिवारी अपने कुशल संचालन से इस रियलटी शो को नई बुलंदियों तक पहुंचा रहे थे अब वे जज के रुप में इस शो के प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगे। सुरसंग्राम में मनोज तिवारी की जगह शो का संचालन करेंगे रवि किशन। इस शो में एक और बदलाव आया है। इस शो में कल्पना नजर नहीं आएंगी। इस बदलाव पर मनोज तिवारी साफ कहते हैं मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मगर मैं दर्शकों की पसंद पर जरुर खरा उतरूंगा।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma