हेमा मालिनी ने मनीषा अग्रवाल की मीरा भजन की एल्बम ‘मैं हूँ मीरा’ रिलीज़ की




जयपुर राजस्थान की रहनेवाली मनीषा अग्रवाल और भजन सम्राट अनूप जलोटा की मधुर आवाज़ में गायी एल्बम मैं हूँ मीरा दो साल की मेहनत का कमाल है। इस एल्बम का संगीत दिया है ग्रैमी अवार्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट ने। इस एल्बम में कुल नौ भजन हैं -चल वही देश ,म्हणे चाकर राखो  जी जैसे मोहक मीरा भजन हैं। एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने इस एल्बम को मुंबई में रिलीज़ किया।  तीन गाने के वीडियो दिखाए गए। अनूप जलोटा ने और विश्व भट्ट ने एल्बम से जुडी बातें मीडिया और मेहमानो को बताई। मनीषा अग्रवाल ने सभी लोगों को धन्यवाद किया इस एल्बम को पसंद करने के लिए। टाइम्स म्यूजिक इस एल्बम को बाजार में लेकर आ रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma