17 मई को रिलीज होगी फिल्म औरंगजेब

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी रोमांचक फिल्म औरंगज़ेब की टीम ने इसके प्रचार का अनोखा तरीका अपनाते हुए इसकी प्रेस वार्ता मुंबई की एक निर्माणाधीन इमारत में किए जाने का फैसला किया है।

गुड़गांव की पृष्ठभूमि में रची-बसी फिल्म की कहानी भू-माफिया पर आधारित है, जिसमें अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका तथा जैकी श्रॉफ एक बिल्डर के किरदार में नजर आएंगे। पुलिस अधिकारी बने ऋषि कपूर, अवैध गतिविधियों में शामिल जैकी को पकड़ने की कोशिश करते दिखेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्मकार नई तरह की इस प्रेस वार्ता के लिए इसे उचित स्थान मान रहे हैं तथा संवाददाता खुद को इस दौरान फिल्म का हिस्सा महसूस करेंगे। अतुल सभरवाल निर्देशित औरंगज़ेब में अमृता सिंह, पृथ्वीराज सुकुमारन और साशा आगा भी महत्वपूर्ण भूमिका में है। यह फिल्म 17 मई को रिलीज होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma