मशहूर कोरिओग्राफर रेमो डिसूज़ा और रौशन मिश्रा ने ब्रांडस्डैडी ऑटो फायर बॉल लॉन्च किया

ब्रांडस्डैडी के फाउंडर रौशन मिश्रा ने मशहूर कोरिओग्राफर रेमो डिसूज़ा के साथ मिलकर आग बुझाने के लिए ऑटो फायर बॉल जुहू के जे डब्लू मेरिएट में लॉन्च किया। इस बॉल की खासियत यह है की अगर कहीं आग लग जाए, तो इस बॉल को आग में फेक दीजिए, बॉल में मौजूद केमिकल से चंद सेकंड में ही आग बुझ जाएगी।

मशहूर कोरिओग्राफर रेमो डिसूज़ा ने ब्रांडस्डैडी के साथ मिलकर पुरे इंडिया को फायर प्रूफ बनाने का जिम्मा लिया है। रेमो ने मीडिया को बताया कि मेरी फिल्म ‘एबीसीडी की’ शूटिंग पर आग लग गई थी, पूरा सेट जल गया था, फायर ब्रिगेड आने तक अगर यह ऑटो फायर बॉल होता, तो मैं आग पर थोड़ा काबू पा सकता था। मैंने खुद इस बॉल के साथ डेमो शूट किया है। इस बॉल में कुछ ऐसी गैसें होती हैं, जो आग को ठंडा कर देती हैं। जैसे ही आग में इस बॉल को फेंका जाता है, वैसे ही यह बॉल फट जाती है। इसे घर, कार, बाइक या और किसी चीज में लगी आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। लॉन्च किए गए फायर बॉल का वजन एक किलो ३०० ग्राम के करीब है। इसके लिए किसी विशेष ट्रेनिंग की जरुरत नहीं। पांच साल के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस्तेमाल कर सकते हैं। रेमो ने इस बॉल के लिए कहा की एनी बडी कैन डोज़ फायर।

हाल के दिनों में देखें तो मुंबई में आग लगने की हजारों घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में आम मुंबईकरों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के कई जवानों को अपनी जान गवानी पड़ी है। ज्यादातर मामलों में लोगों में आग पर काबू पाने की जानकारी न होने और मुंबई के भयानक ट्रैफिक के चलते फायर ब्रिगेड का न पहुंच पाना है। ऐसे में यह फायर बॉल आग पर काबू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
--

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma