हिंदी फिल्म ‘शादी विथ जुगाड़’ के शूट पर मीडिया से गुजरात के गांधीनगर में मिले

एकता जैन, हर्षवर्धन जोशी, श्री राजपूत और अजय सिंह कॉमेडी हिंदी फिल्म शादी विथ जुगाड़ के शूट पर मीडिया से गुजरात के गांधीनगर में मिले। 


एकता जैन जिन्होंने कई विज्ञापन, टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया है, वो अब १२ साल के ब्रेक के बाद वापस कॉमेडी हिंदी फिल्म शादी विथ जुगाड़ में नज़र आएँगी, जिसकी शूटिंग गुजरात के गांधीनगर में शुरू हो चुकी है । इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं श्री सूत्रम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड। 

फिल्म की पूरी शूटिंग गुजरात के गांधीनगर ने होगी। हर्षवर्धन जोशी जिन्होंने लव के फ़ंडे फिल्म में काम किया था, वो इस फिल्म में जिग्नेश का किरदार निभा रहे हैं, श्री राजपूत जिनकी आखिरी फिल्म मिस खिलाड़ी थी वो इस फिल्म में वैजंती का किरदार निभा रही हैं अजय सिंह डॉन का किरदार निभा रहे हैं, कुणाल मेहता डी जे का किरदार, आकाश स्ट्रग्ग्लिंग एक्टर का किरदार और एकता जैन मराठी और क्रिस्चियन लड़की मेरी का किरदार। इस फिल्म के लेखक निर्देशक हैं आज़ाद भारती। फिल्म के अन्य कलाकार हैं - अजय सिंह, कुणाल मेहता, आकाश लापासिया, करेंन राजपूत, सुमति सोलंकी। डी जे भारती ने फिल्म के सारे गीत कंपोज़ किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma