दर्शकों को ज्यादा ही पसंद आया महाभारत, रामायण और शक्तिमान

कोरोना वायरस से फैली महामारी में जहां पूरे भारत देश में ३ मई, २०२० तक लॉकडाऊन पार्ट २ है, लोगों का घर बैठे मनोरजंन हो, इसलिए दूरदर्शन पर पुराने मेगा-सुपरहिट धारावाहिक महाभारत, रामायण, शक्तिमान शुरु हुआ है और इसका दर्शक घर बैठे अपने पूरे परिवार के साथ पूरा आनंद ले रहे है।

इतना ही नहीं तो कई अन्य धारावाहिक भी दूरदर्शन पर चल रहे है और दर्शकों का मनोरजंन कर रहे हैं।

धारावाहिक महाभारत और रामायण तो आज की युवा पिढ़ी को ज्यादा ही पसंद आ रहा है और इन दो सीरियलों को पूरा परिवार मन लगाकर देखा जा रहा है और छोटे बच्चे कई प्रश्न अपने माता-पिता से पूछते है, तो माता-पिता उन प्रश्नों का निवारण भी कर रहे है।

सीरियल शक्तिमान भी छोटे बच्चों को बहुत ही पसंद आ रहा है। शक्तिमान किस तरह से दुश्मनों का सामना करता है और किस तरह के कारनामें दिखाता है, यही चीजें बच्चों ज्यादा लुभा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma