आयटम गर्ल मीरा जोशी

फिल्मों मं आयटम गर्ल की एक धडाकेबाज ग्लैमरस और बोल्ड इमेज होती है तो हर फिल्मों के लिए आयटम गर्ल खास होती है। इतना ही नहीं तो हिंदी और भोजपूरी फिल्मों में आयटम गर्ल को जलवा दर्शकों को देखने को मिलता ही है, लेकिन अब मराठी फिल्मों में आयटम गर्ल का ट्रेंड शुरु हो चुका है।

पिछले दिनों मुंबई के गोरेगांव स्थित दादासाहेब फिल्मनगरी फिल्मसिटी में राजकला मूवीज व बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही मराठी फिल्म माझ्या बायकोचा प्रियकर में एक धडाकेबाज आयटम नंबर शूट किया गया।

शाम का समय था, गांव का नजारा देखने को मिल रहा था। सभी जगह रोशनाई की गई थी, जैसे कि दिपावली का त्यौहार ही चल रहा है। जबरदस्त लाइटिंग वाला डेकोरेशन किया गया था और इसी सदाबहार व जोशिले अंदाज में दो सौ से अधिक डांसरों के साथ निर्देशक राजीव एस. रुईया आयटम नंबर शूट करने के लिए तैयार हो गए।

आयटम नंबर के गीतकार सुरेश पिल्ले और इस धडाकेबाज आयटम नंबर को स्वरबद्ध किया है स्वाती शर्मा ने। गाणे के बोल है – मला हात नको लावू....


निर्देशक राजीव एस. रुईया जैसे ही लाइट, साउंड, एक्शन बोलता है, तो कैमरा शुरु हो जाता है। फिर क्या देखने लायक नजारा बन गया था। एक कलरफुल ऑटोरिक्शा के आगे हाथ में फुलझड़ीयां जलाते हुए २०० से अधिक डांसर एकदम रंगीले अंदाज में नाच रहे थे और आयटम गर्ल ने ऑटोरिक्शा के ऊपर से जबरदस्त एंट्री ली। इतना ही नहीं तो गाने की धूम पर आयटम गर्ल मीरा जोशी ने ऑटोरिक्शा से जंप मारी तो सभी डांसरों ने उन्हें हल्के अंदाज में नीचे उतारा और फिर क्या मस्तीभरा डांस का नजारा शुरु हो गया। दो बार शॉट की रिहर्सल होने के बाद सीन ओके कर दिया।

Comments