हिंदी फिल्म ‘मिस खिलाड़ी – द परफेक्ट प्लेयर’ १४ अक्टूबर को रिलीज होगी


फिल्म मिस खिलाड़ी – द परफेक्ट प्लेयर’ के निर्देशक – धीरज भारती और निर्माता – श्री सूत्रम एंटरटेनमेन्ट प्रा. लि. बी.आर. शर्मा फिल्म्स प्रा. लि., फेस्टीवा इंटरप्राइज है। डायेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) – साहिल जे. अंसारी और म्यूजिक डायरेक्टर – डी.जे. भारती है। एडीटर – कोमल वर्मा व क्रिएटिव सलाहगार – आझाद भारती है। किरदार और कलाकार के नाम इसप्रकार क्रमशः हैविजय – आरव सिंह, इन्स्पेक्टर – श्री राजपूत, सोनिया – सन्ना कपूर,शोभा – अंकिता परमार, सुनील –अमित कन्टूर, अशोक – शिव किकोड, इन्स्पेक्टर सिद्धार्थ – अजय सिंह। डिस्ट्रीब्यूटर – तृप्ति एंटरटेनमेन्ट (हरेश संघानी) और पीआरओ - द्वापर प्रमोटर्स (हिमांशू झूनझूनवाला) है।
स्टोरी = सोनिया एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लड़की है, जो पैशन के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अपने सपनों को पूरा करने के लिए वो मुंबई आती है। यहां वो एक बड़े बिजनेसमैन मिस. अशोक के लिए काम करती है। फिर उसकी जिंदगी में विजय आता है। सोनिया, अशोक और विजय दोनों को अपने जाल में फंसाती है। इधर अशोक अपनी पत्नी शोभा को खुश नहीं रखता, तो सोनिया, शोभा और विजय को मिलवाती है। दोनों में अफेयर शुरु हो जाता है। इधर सोनिया एक और चाल चलती है और अशोक के खास दोस्त और एडोवोकेट सुनील को भी अपने हुस्न के जाल में फंसाती है। अचानक एक दिन अशोक का कत्ल हो जाता है। सिनियर इन्स्पेक्टर सिद्धार्थ कातिल की तलाश कर रहे हैं। सोनिया, विजय, सुनील और शोभा पर शक जाता है।
मिस खिलाड़ी – द परफेक्ट प्लेयर की कहानी है सोनिया, विजय, सुनील और शोभा के शातिराना खेल की। सभी अच्छे खिलाड़ी है, मगर बेहतरीन खिलाड़ी कौन है ? और इन्स्पेक्टर सिद्धार्थ इस गुथी को कैसे सुलझाते है की किसने ? कब ? और क्यों ? अशोक का कत्ल किया ?


Comments

Popular posts from this blog

शेखर सुमन का नया शो 'सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक – सीजन १' ज़ी बिज़नेस पर

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे