कुमार सानू और संचिति संकट ने मराठी एल्बम चकवा के लिए अंधेरी में रोमांटिक गीत रिकॉर्ड किया

संचिति संकट ने पहली बार कुमार सानू के साथ गीत गाया है। दोनों ने मराठी एल्बम चकवा के लिए एक रोमांटिक गीत अंधेरी के स्टूडियो में रिकॉर्ड किया। इस एल्बम को बनाया है लक्ष्मन मस्के ने जिन्होंने इस एल्बम के गीत भी लिखे हैं। इस एल्बम का संगीत दिया है संजय गौरीनंदन ने। इस एल्बम में कुमार सानू, संचिति संकट, सुरेश वाडकर, वैशाली माड़े, लक्ष्मन मसके ने गीत गाया है। 

Comments