रिधिमा पंडित ने ‘दीवाने अंजाने’ सीरियल में सेलिब्रिटी का रोल निभाया

रिधिमा पंडित एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्हें लाइफ ओके की लोकप्रिय सीरिज बहु हमारी रजनीकांतसे काफी पहचान बनी थी। सुंदर और प्रतिभाशाली रिधिमा पंडित ने अपने ग्लैमरस अवतार में क्रिएटिव आई लिमिटेड की बिग मैजिक चैनल पर चल रही सीरियल दीवाने अंजानेमें गणतंत्र दिवस के विशेष एपिसोड के लिए सेलिब्रिटी का रोल निभाया है। धारावाहिक का निर्माण धीरज कुमार, झुबी कोचर और सुनील गुप्ता ने किया है। शो एक शुद्ध परिवार मनोरंजन है। हिमेन चौहान द्वारा निर्देशित व क्रिएटेड अनूज कपूर है। वीडियोग्राफर मंजय सोनी है। कलाकारों में राम के रुप में जय पाठक, लक्ष्मण के रूप में गौरव शर्मा, जॉनी के रुप में गोपी भल्ला और शीला के रुप में शुभी आहुजा, बीजी के रुप में मंजू शर्मा, सुमन के रुप में जयश्री, प्रीत कौर मदन, मंजू शर्मा, सोनी है। लेखक नविन त्रिपाठी, रिटलाल पंडित, राजू ओडेट्रा, राजेन उपाध्याय, दिव्या सिन्हा है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma