सुखविंदर सिंह कलर्स के कॉमेडी नाईट लाइव शो में आए



निर्माता -गीतकार फैज़ अनवर और प्रेम प्रकाश गुप्ता ने अपनी फिल्म लव के फंडे में चार टीवी कलाकार - शालीन भनोट, आशुतोष कौशिक, समीक्षा भटनागर एवं पूजा बैनर्जी एवं चार नए कलाकार - ऋषांक तिवारी, रितिका गुलाटी, हर्षवर्धन जोशी एवं सूफी गुलाटी को लेकर फ़िल्म बनाई है। सुखविंदर सिंह एवं गीतकार फैज़ अनवर कलर्स के कॉमेडी नाईट लाइव शो में गए, जहां सुखविंदर ने नैना शातिर बड़े.... गीत गाया एवं फैज़ अनवर ने फ़िल्म के बारे में कृष्ण अभिषेक एवं भारती को बताया। फिल्म के निर्देशक हैं इंदरवेश योगी और संगीतकार हैं फरजान फैज़। फिल्म को बनाया है ऍफ़ आर वी बिग बिज़नेस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटिड और प्रेम मोशन पिक्चर्स ने जिसकी शूटिंग मुंबई, गोवा, जम्मू और कश्मीर में हुई है। फ़िल्म १५ जुलाई को समस्त दुनिया मे रिलीज़ होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma