‘दण्डनायक’ में आनंददेव और प्रियंका की रोमांटिक जोडी



आनंद देव मिश्रा और प्रियंका पंडित निर्माता रितु श्रीवास्तव और आदित्य श्रीवास्तव की भोजपुरी फिल्म दंडनायक में प्रेमी-प्रेमिका के रुप में नजर आएंगे। दोनों का रोमांस लखनऊ की गलियों में बस परवान चढ़ने ही वाला है। इस फिल्म के निर्देशक रामपास सिंह है। रामपाल सिंह इस जोड़ी से क्या-क्या करवाएंगे, यह प्रमोद पांडेय अपने कैमरे में कैद करेंगे। नृत्य-निर्देशक संजय कोर्बे के दिशा-निर्देश पर प्रियंका ठुमका लगाएंगी और आनंद देव उसके पीछे दीवानों की तरह भागते नजर आएंगे। आनंद-प्रियंका के साथ-साथ यश मिश्रा और पूनम दुबे की दूसरी रोमांटिक जोड़ी है। इनके बीच संजय पांडेय, साहिल शेख खलपुरुष हैं और विनय श्रीवास्तव एक विशिष्ट चरित्र भूमिका में होंगे। प्यारेलाल यादव व शेखर मधुर के गीतों के लिए धनंजय मिश्रा का मधुर संगीत है। आनंद-प्रियंका के लिए धनंजय ने एक विशेष रोमांटिक धुन बनाई है, जिसे फिल्माने की तैयारी चल रही है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma