नाना पाटेकर और माही गिल एक साथ रोमांटिक ड्रामा वेडिंग एनिवर्सरी में


नाना पाटेकर और माही गिल एक साथ रोमांटिक ड्रामा वेडिंग एनिवर्सरी में दिखेंगे जो २४ फरवरी को रिलीज़ होगी।


 ‘वेडिंग एनिवर्सरीयह एक इंडियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, निर्देशक शेखर एस झा और प्रस्तुतकर्ता भरत शाह है। यह एक रुपक कथा है और इसकी शूटिंग गोवा में की गई है। इसमें नाना पाटेकर और माही गिल की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म २४  फरवरी, २०१७ को रिलीज होने वाली है।
फिल्म की पूरी शूटिंग गोवा में हुई है। इस फिल्म की कहानी है मुम्बई के रहनेवाले कपल कहानी (माही गिल ) और निर्भय की जो अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी गोवा में मनाना चाहते हैं। पर ऐसा हो नहीं पाता है माही गोवा पहुच जाती है और एक अजनबी नागार्जुन (नाना पाटेकर ) से मुलाकात हो जाती है। इसके आगे क्या होता ये जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।
 इस फिल्म का संगीत मधुर है। इसके संगीतकार हैं अभिषेक रे और फिल्म में पाँच गीत हैं। फिल्म के निर्माता हैं वी के प्रोडक्शन के कुमार वी महंत और अछूत नायक। ज़ी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म का संगीत रिलीज़ किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma