R Madhwan की फिल्म में शाहरुख़ खान मेहमान भूमिका में नज़र आएगे



फिल्म एक्टर आर माधवन की फिल्म राकेटरी द नाम्बी इफ़ेक्ट में, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान, मेहमान भूमिका में नज़र आएंगे। उनकी यह भूमिका इसरो के लिए रिपोर्टिंग करने वाले एक पत्रकार की होगी। माधवन ने, फिल्म रहना है तेरे दिल मे से हिंदी फिल्मों में बतौर नायक डेब्यू किया था। लेकिन, इन दोनों अभिनेताओं ने कभी कोई फिल्म एक साथ नहीं की। अलबत्ता, माधवन, शाहरुख़ खान की २०१८ में प्रदर्शित फ्लॉप फिल्म जीरो में मेहमान भूमिका कर चुके हैं। संयोग की बात है कि राकेटरी में इसरो के वैज्ञानिक की भूमिका करने वाले माधवन ने फिल्म जीरो मे नासा के वैज्ञानिक की भूमिका की थी। राकेटरी इंग्लिश, हिंदी और तमिल में रिलीज़ होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma