TV Actor समीर शर्मा ने खुदकुशी की

Covid-19 कोरोना संकट के बीच बॉलीवुड और छोटे पर्दे के सितारों के सुसाइड करने का सिलसिला जारी है। टीवी एक्टर समीर शर्मा ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या की है। समीर शर्मा ने 'कहानी घर-घर की' सीरियल में काम किया था। मलाड पुलिस ने मामले में ADR दर्ज की है््

44 वर्षीय समीर शर्मा ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी लगाकर जान दी। पुलिस के मुताबिक एक्टर ने खुदकुशी 2-3 दिन पहले की होगी। क्योंकि जब पुलिस फ्लैट के अंदर पहुंची तो बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो चुकी थी। मलाड पुलिस के अनुसार, समीर ने इसी साल फरवरी में ये अपार्टमेंट किराए पर लिया था। बुधवार को रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था। समीर का शव किचन में पंखे से लटक रहा था। सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पूरे घर का सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस इस केस में फाइनेंसियल एंगल को भी खंगाल रही है।

समीर शर्मा के सिरियल -- समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया था। वे कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, 2612, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में शौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma