Hot & Sexy Bipasha Basu ki dangerous wapsi

बिपाशा बासु की डेंजरस वापसी !
एमएक्स प्लेयर की क्राइम थ्रिलर सीरीज डेंजरस इस लिहाज से अनोखी है कि इस सीरीज से बॉलीवुड की सेक्स बम बिपाशा बासु का अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वेब डेब्यू हो रहा है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि बिपाशा बासु की अभिनय की दुनिया में वापसी हो रही है। क्योंकि बिपाशा बासु की पिछली रिलीज़ फिल्म हॉरर अलोन थी, जिसमें करण सिंह ग्रोवर भी अभिनय कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन करने वाले भूषण पटेल ही डेंजरस के डायरेक्टर है। फिल्म की कहानी एक पति की है, जिसकी पत्नी गायब हो गई है। वह उसकी खोज के लिए पुलिस के पास जाता है। उथल पुथल तब होती है, जब इस मामले की जांच उसकी पूर्व प्रेमिका ही कर रही है। इन भूमिकाओं को करण सिंह ग्रोवर, सोनाली राउत और बिपाशा बासु ने क्रमशः किया है। इस सीरीज को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन, अपनी भूमिका में बिपाशा बासु फबी खूब है।

Comments