फिल्‍म‘सइयां अरब गइलें ना’ का first look out

First Look Out : जिस गाने ने खेसारी को बनाया स्‍टार, अब उस नाम से बनी फिल्‍म का हुआ फर्स्‍ट लुक आउट
 साल 2016 में भोजपुरी इंडस्‍ट्री में एक गाना खूब वायरल हुआ था,जिसने सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के स्‍टारडम को तेजी से आगे बढ़ाया था। अब उसी गाने के नाम से एक फिल्‍म आ रही है, जिसका फर्स्‍ट लुक आउट कर दिया गया है। गाने के बोल थे ‘सइयां अरब गइलें ना’, जिस पर अब फिल्‍म बनकर तैयार है। फिल्‍म‘सइयां अरब गइलें ना’ का फर्स्‍ट लुक काफी व्‍यापक और भव्‍य है, जिसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की चिर परिचित जोड़ी नजर आ रही है। इनकी केमेस्‍ट्री के साथ अरब की ऊंची मीनारें पोस्‍टर की खूबसूरती को और भी निखारने वाली है।
अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉ कॉम प्रस्‍तुत व टनाटन टॉकीज के एसोसिएशन से बनी फिल्‍म ‘सइयां अरब गइलें ना’ की शूटिंग दुबई, मुंबई और गुजरात के मनोरम लोकेशन पर हुई है। यह भोजपुरी सिने इंडस्‍ट्री की पहली फिल्‍म है, जिसकी शूटिंग लार्ज स्‍केल पर दुबई में की गई है। यशी वीजन प्रोडक्‍शन की इस फिल्‍म से खेसारीलाल यादव को काफी उम्‍मीदें हैं। उनका कहना है कि जनता ने जिस तरह से सालों पहले उनके गाने‘सइयां अरब गइलें ना’ को प्‍यार दिया था, उससे कहीं ज्‍यादा उनकी इस फिल्‍म को दें। फिल्‍म को प्रेमांशु रंजन ने निर्देशित किया है। प्रोड्यूसर अभय सिन्‍हा, प्रशांत जम्‍मूवाला और अर्पणा शाह हैं।
फिल्‍म ‘सइयां अरब गइलें ना’ की कास्टिंग को लेकर प्रोड्यूसर अभय सिन्‍हा ने कहा कि यह फिल्‍म हर एंगल से बेहद महत्‍वपूर्ण और इंटरटेनिंग होगी। मजबूत पटकथा पर बनी इस फिल्‍म की कास्टिंग भी बेहतरीन है। फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा शुभी शर्मा, सूर्या द्विवद्वी,एहसान खान, अशोक पांडेय, श्रद्धा नवल, सोनू पांडेय, ब्रिजेश त्रिपाठी भी मुख्‍य भूमिका में हैं। तो मिस जम्‍मू रह‍ चुकीं अनारा स्‍पेशल एपीयरेंस भी खास होगा।

वहीं, फिल्‍म की म्‍यूजिक, एक्‍शन,कोरियोग्राफी को अद्भुत बताते हुए प्रोड्यूसर प्रशांत जम्‍मूवाला ने कहा कि ‘सइयां अरब गइलें ना’ के संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार श्‍याम देहाती, आजाद सिंह, अजीत हलचल और यादव राज हैं। कहानी,स्‍क्रीनप्‍ले और डायलॉग मनोज कुशवाहा का है। पीआरओ रंजन सिन्‍हा-सर्वेश कश्यप  हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं। एक्‍शन आर पी यादव का है। उन्‍होंने कहा कि जब सिनेमाघर ऑनलॉक होगा, तब यह फिल्‍म रिलीज होगी। हमें पूरा उम्‍मीद है कि फिल्‍म ब्‍लॉक बस्‍टर होगी और कई कीर्तिमान स्‍थापित भी करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma