"रश्मि राकेट" में तापसी राकेट की तरह दौड़ेगी

निर्माता रोनी स्क्रूवाला के बैनर आरएसवीपी मूवीज की फिल्म "रश्मि राकेट" में तापसी पन्नु एक महिला एथलिट की भूमिका कर रही है, जिसे उसके गाँव के लोग राकेट कहते हैं। यह भुज गुजरात का एक काल्पनिक किरदार है। फिल्म का निर्देशन अकर्ष खुराना कर रहे है। अकर्ष खुराना, एक्टर आकाश खुराना के बेटे हैं। आकर्ष ने, हाई जैक और कारवां जैसी फिल्मे निर्देशित की है। तापसी पन्नू पिछले दिनों, उस समय कंगना रानौत से उलझ पड़ी, जब कंगना ने यह कहा कि अगर आप किसी के बेटा-बेटी नहीं हो तो तापसी पन्नू जैसी एक्टर भी बी ग्रेड फिल्में ही कर पाता है। तापसी को लगा कि कंगना ने उन्हें बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा है। बहरहाल, तापसी पन्नू के पास इस समय रश्मि राकेट के अलावा तड़का, लूप लपेटा, हसीन दिलरुबा, शाबास मितु और जन गण मन जैसी बी ग्रेड की फ़िल्में ही हैं। आरएसवीपी मूवीज ने ऐलान किया है कि रश्मि राकेट की शूटिंग नवम्बर से शुरू हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma