संदीप गुप्ता की डर्टी मॉडल



निर्देशक संदीप गुप्ता की पहली हिंदी फिल्म डर्टी मॉडल पूरी हो गई है और नवंबर में प्रदर्शित होने जा रही है। डी.पी. फिल्म्स द्वारा निर्मित और अरुण सिंह द्वारा लिखित डर्टी मॉडल एक ऐसी लड़की की दास्तान है, जिसके अंतर धन और शोहरत पाने की हवस लगातार कई सीमा रेखाएं तोड़ती चली जाती है। इस जुनून में अच्छे-बुरे और सही-गलत का फर्क मिटता चला जाता है। टीवी सोप में वर्षों तक जगे रहे संदीप गुप्ता की पहली फीचर फिल्म होगी डर्टी मॉडल। इससे उनके सितारे चमकने लगेंगे। इसमें शैलेंद्र का मधुर संगीत इसका अतिरिक्त आकर्षक होगा। उदित नारायण, रुपकुमार राठौड, विनोद राठौ, अलका याज्ञनिक और साधना सरगम ने शैलेंद्र-अरुण द्वारा रचित गीतों को स्वर दिए हैं। संदीप का कहना है कि यह पिक्चर नाम में भले डर्टी है, पर इसके दृश्य बड़े ही सुंदर और दर्शनीय हैं।
मनीष के. व्यास की सिनेमैटोग्राफी व महेश बलराज-पूजा नायडू की कोरियोग्राफी काबिले-तारीफ है। इस एक्शन पैक्ड सस्पेंस-थ्रिलर में दर्शन सिंह का एक्शन जानदार है, जिससे आप रोमांचित हो उठेंगे। इसमें मॉडल हैं – सीजू कटारिया, अंजली शर्मा व अंकिता शर्मा और इनके साथ है – महेश त्रिपाठी, प्रवीण यादव, निर्मल सोनी, केतन और गगन गुरुत्व।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma