रितिक रोशन पहुंचे साईबाबा के मंदिर में

अभिनेता रितिक रोशन अपनी फिल्म काइट्स की कामयाबी के लिए शिर्डी में साई बाबा के मंदीर में पहुंचे थे और यहां पर उन्हें देखने के लिए दर्शकों ने काफी शोर हल्ला भी मचाया था। इतना ही नहीं तो मिडिया वाले भी काफी संख्या में जमा हुए थे।
मुंबई से शिर्डी २२९ किलो मीटर की दूरी पर है। यहां पर साँई बाबा का भव्य और दिव्य मंदीर है। साँई बाबा मंदिर ट्रस्ट ने बनाया गया 'भक्त निवास' यात्रियों के लिए कम खर्च में सर्वसुविधायुक्त एक अच्छा आरामगाह है। भक्तों के लिए यहाँ नाम मात्र के शुल्क में भोजन व नाश्ता की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ आप महज 1 रुपए के टोकन में चाय व 2 रुपए के टोकन में कॉफी तथा 5 से 10 रुपए के टोकन में भोजन कर सकते हैं। साथ ही आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि सिर्फ 5 रुपए में आप भरपेट भोजन कर सकते हैं।
गुरुवार, दशहरा व अन्य त्योहारों पर यहाँ बाबा के दर्शन हेतु भक्तों का हुजूम लगता है। सोने के सिंहासन पर विराजित बाबा की चमत्कारी प्रतिमा का तेज देखते ही बनता था। ऐसा लगता है कि मानो वो मूर्ति अभी बोल पड़ेगी।
शिर्डी साँई बाबा के दर्शन के बाद 'शनि शिगनापुर' है, जो कि शिर्डी से लगभग 90 किमी की दूरी पर है। यहाँ पर भगवान शनिदेव का विश्वप्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर है। इस मंदिर की खासियत यह है कि यहाँ शनिदेव की विशाल पाषाण प्रतिमा बगैर किसी छत्र के विराजित हैं। साथ ही वहां के गांव वालों के मुताबिक पहले यहां पर किसी भी घर में दरवाजे नहीं होते थे, क्योंकि उनके घर की रखवाली को खुद शनि भगवान करते थे।

Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

शेखर सुमन का नया शो 'सक्सेस स्टोरीज – जमीन से फलक तक – सीजन १' ज़ी बिज़नेस पर